लाइव न्यूज़ :

खैरागढ़ विधानसभा सीट उपचुनावः कांग्रेस ने यशोदा वर्मा को दिया टिकट, जानें भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने किसे दिया टिकट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2022 16:51 IST

Khairagarh assembly seat by-election: खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा तथा 16 अप्रैल को मतों की गिनती की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देसीट के लिए उम्मीदवार 24 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।खैरागढ़ विधानसभा सीट में लोधी जाति के लोगों की संख्या अधिक है। पिछले वर्ष नवंबर माह में दिल का दौरा पड़ने से 52 वर्षीय सिंह का निधन हो गया था।

राजनांदगांवः छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए सत्ताधारी दल कांग्रेस ने महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

 

राजनांदगांव जिले के कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को बताया ​कि पार्टी ने खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस नेताओं ने बताया ​पार्टी आलाकमान ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशोदा वर्मा को खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

उन्होंने बताया कि यशोदा वर्मा के पति नीलांबर वर्मा पेशे से अधिवक्‍ता हैं तथा कृषक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पति-पत्नी पिछले लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। यशोदा वर्मा ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें कांग्रेस के गढ़ खैरागढ़ की जनता पर भरोसा है कि वह एक बार फिर कांग्रेस को सेवा का मौका देगी।

खैरागढ़ विधानसभा सीट में लोधी जाति के लोगों की संख्या अधिक है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा भी लोधी समाज से हैं तथा वह जिला महिला लोधी समाज की भी अध्यक्ष हैं। खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा तथा 16 अप्रैल को मतों की गिनती की जाएगी। इस सीट के लिए उम्मीदवार 24 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए अभी तक केवल कांग्रेस ने ही अपने प्रत्याशी की घोषणा की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) आज अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। राज्य के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में स्थित खैरागढ़ विधानसभा सीट जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन से रिक्त है।

पिछले वर्ष नवंबर माह में दिल का दौरा पड़ने से 52 वर्षीय सिंह का निधन हो गया था। खैरागढ़ राजघराने से जुड़े सिंह कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) में शामिल हो गए थे। सिंह राज्य के कद्दावर नेताओं में से एक थे।

खैरागढ़ विधानसभा सीट पर सत्ताधारी दल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी तथा पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी के मध्य त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। फिलहाल 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 70 तथा भाजपा के 14 विधायक हैं। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बहुजन समाज पार्टी के पांच विधायक हैं, जबकि एक सीट रिक्त है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़कांग्रेसBJPभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत