लाइव न्यूज़ :

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता में डिजाइनरों को दिए पुरस्कार

By भाषा | Updated: October 27, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने खादी के वस्त्रों की नयी डिजाइन पेश करने के लिए यहां एक विशेष फैशन शो का आयोजन किया। मंगलवार को आयोजित शो का संचालन भारतीय फैशन डिजाइन परिषद (एफडीसीआई) ने किया और नामी डिजाइनर तथा केवीआईसी के सलाहकार सुनील सेठी ने इसका नेतृत्व किया।

आयोजकों की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, फैशन शो में 10 नए डिजाइनरों द्वारा 60 डिजाइन पेश किये गए जिनका चयन एक अखिल भारतीय खादी डिजाइनर प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया। खादी में नयी डिजाइन लाने के उद्देश्य से केवीआईसी द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

डिजाइनर स्वाति कपूर को उनकी कृति के लिए प्रथम पुरस्कार और 10 लाख रुपये नकद दिए गए। कपूर का कलेक्शन अंग्रेजी के 19वीं सदी के कवि सैमुएल टेलर कॉलेरिज की कविता “कुबला खान” से प्रेरित थी। डिजाइनर ध्रुव सिंह को उनके “अनारबाग” कलेक्शन के लिए दूसरा पुरस्कार और पांच लाख रुपये नकद दिए गए। तीसरा पुरस्कार कौशल सिंह और गौरव सिंह द्वारा साझा किया गया।

केवीआईसी के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रतियोगियों की कृतियों को जल्दी ही खादी इंडिया की दुकानों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया