हिमाचल प्रदेश में केलांग रहा सबसे ठंडा

By भाषा | Updated: February 13, 2021 19:40 IST2021-02-13T19:40:59+5:302021-02-13T19:40:59+5:30

Keylong remains the coldest in Himachal Pradesh | हिमाचल प्रदेश में केलांग रहा सबसे ठंडा

हिमाचल प्रदेश में केलांग रहा सबसे ठंडा

शिमला, 13 फरवरी शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने शनिवार को बताया कि जनजातीय लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह हिमाचल प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान बना रहा।

उन्होंने कहा कि कल्पा में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सिंह ने कहा कि मनाली, डलहौजी और कुफरी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.4, 6.3 और 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि शिमला में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान ऊना में 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच मौसम विभाग ने 14 से 19 फरवरी तक पहाड़ी राज्य में शुष्क मौसम की संभावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Keylong remains the coldest in Himachal Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे