लाइव न्यूज़ :

असम एनआरसी की आखिरी सूची से जुड़ी ये पांच बड़ी बातें, सभी को जानना जरूरी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2019 10:51 IST

सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्‍त तक एनआरसी की अंतिम सूची जारी करने की अंतिम समय सीमा तय की थी। एनआरसी लिस्‍ट को बनाने की प्रक्रिया 4 साल पहले शुरू हुई थी और सरकार ने तय समय के भीतर यह सूची जारी कर दी है।

Open in App

असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्‍ट में 19 लाख लोग अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्‍त तक एनआरसी की अंतिम सूची जारी करने की अंतिम समय सीमा तय की थी। एनआरसी लिस्‍ट को बनाने की प्रक्रिया 4 साल पहले शुरू हुई थी और सरकार ने तय समय के भीतर यह सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट को जारी करते हुए एक प्रेस नोट भी लगाई गई है। जानें सरकारी बयान के अनुसार एनआरसी लिस्ट से जुड़ी पांच बड़ी बातेंः-

- असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के लिए आवेदन पत्र मई 2015 से 31 अगस्त 2015 तक मांगे गए थे। कुल 3,30,27,661 लोगों ने आवेदन किए। संलग्न दस्तावेजों के आधार पर स्क्रूटनी शुरू हुई।

- एनआरसी अपडेट एक बड़ा का काम था जिसमें राज्य सरकार के करीब 52 हजार कर्मचारी लंबे समय तक जुटे रहे।

- एनआरसी की आखिरी सूची में कुल 3,11,21,004 लोग शामिल किए गए हैं। जबकि 19,06,657 लोग एनआरसी से बाहर कर दिए गए हैं। बाहर किए गए लोगों में वो भी शामिल हैं जिन्होंने क्लेम नहीं किया था।

- शनिवार (31 अगस्त) की सुबह 10 बजे से एनआरसी सेवा केंद्र, डीसीपी ऑफिस और सर्किल ऑफिसर के कार्यालय में सूची देखी जा सकती है। इसके अलावा शामिल और बाहर किए गए लोगों के नाम एनआरसी की वेबसाइट (www.nrcassam.nic.in) पर भी देखा जा सकता है।

- जो भी व्यक्ति लिस्ट से संतुष्ट नहीं है वो अपनी अपील फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल के समक्ष रख सकते हैं।

जरूर पढ़ेंः- Assam NRC final list 2019 LIVE UPDATES: असम एनआरसी की आखिरी लिस्ट जारी

टॅग्स :एनआरसीअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों