लाइव न्यूज़ :

‘फैशन गोल्ड ज्वैलरी’ धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: August 11, 2021 17:55 IST

Open in App

कसारगोड़ (केरल), 11 अगस्त ‘फैशन गोल्ड ज्वैलरी’ धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी ने बुधवार को मजिस्ट्रेट अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने बताया कि ‘फैशन गोल्ड ज्वैलरी’ के प्रबंध निदेशक पोकोया थांगल पिछले 10 महीने से फरार थे। आत्मसमर्पण करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आईयूएमल के पूर्व विधायक एमसी कमरुद्दीन, जो आभूषण समूह के अध्यक्ष थे उन्हें पिछले साल नवम्बर में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस सूत्रों ने थांगल के आत्मसमर्पण करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कमरुद्दीन को सात नवम्बर को गिरफ्तार करने के बाद से ही थांगल फरार था। सोने के आभूषण के कारोबार के निवेशकों की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ कथित धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां