राहुल गांधी पर बोले केशव प्रसाद मौर्य- लगता है वो अगला चुनाव अमेरिका में लड़ने वाले हैं
By मनाली रस्तोगी | Updated: June 2, 2023 12:22 IST2023-06-02T12:20:46+5:302023-06-02T12:22:01+5:30
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय अमेरिका दौरे पर हैं। ऐसे में वो विदेशी धरती पर भारत को लेकर दिए गए बयानों के कारण सुर्खियों में हैं।

राहुल गांधी पर बोले केशव प्रसाद मौर्य- लगता है वो अगला चुनाव अमेरिका में लड़ने वाले हैं
लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय अमेरिका दौरे पर हैं। ऐसे में वो विदेशी धरती पर भारत को लेकर दिए गए बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। इसी क्रम में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर गांधी द्वारा अमेरिका में दिए गए बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनपर हमला बोला। मौर्य ने कहा कि 2024 का चुनाव सामने है, वह (राहुल गांधी) जो कुछ भी कहना चाहते हैं, उन्हें यहां जनता के बीच बोलना चाहिए।
केशव प्रसाद मौर्य ने ये भी पूछा कि वह विदेशी धरती पर देश का अपमान क्यों कर रहे हैं? इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि राहुल गांधी जी का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है। वो लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जैसे कि वो अमेरिका से चुनाव लड़ने वाले हैं। यह लोकतंत्र है, परिवारतंत्र नहीं है। प्रधानमंत्री की कुर्सी पर गांधी परिवार का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं है।"
#WATCH | Lucknow: "2024 elections are ahead, whatever he (Rahul Gandhi) wants to say, he should come here among the public and speak. Why he is insulting the nation on foreign soil? He must apologise for this," says UP deputy CM Keshav Prasad Maurya on Congress leader Rahul… https://t.co/sxbl8ABCBtpic.twitter.com/BbgiypMabK
— ANI (@ANI) June 2, 2023
मौर्य ने कहा, "जनता के आशीर्वाद से तय होता है कि कौन देश का प्रधानमंत्री बनेगा, लेकिन आज का जो उनका (राहुल गांधी) बयान है, उन्होंने न्यायपालिका पर भी सवाल उठा दिया है, उन्होंने मीडिया पर भी सवाल उठा दिया है, संवैधानिक संस्थाओं पर भी उठा दिया है। कोई भारत माता का सपूत भारत के बाहर जाकर भारत के विरोध में एक शब्द नहीं बोल सकता है। इनकी भाषा निश्चित तौर पर देश विरोधी भाषा है।"