लाइव न्यूज़ :

टीटीएफ-अहमदाबाद मेले में केरल के पर्यटन क्षेत्र की मजबूती दिखी

By भाषा | Updated: September 24, 2021 14:57 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 24 सितंबर केरल में पर्यटन क्षेत्र को महामारी से पूर्व की स्थिति में ले जाने की कोशिशों के बीच राज्य ने अहमदाबाद में आयोजित यात्रा एवं पर्यटन मेले (टीटीएफ) में देश के सुरक्षित और स्वच्छ स्थान के रूप में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि अहमदाबाद के फोरम सेलिब्रेशन एंड कन्वेंशन सेंटर में बृहस्पतिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय मेले में केरल राज्य पर्यटन विभाग द्वारा स्थापित केरल मंडप में करीब 14 टूर ऑपरेटर और होटल व्यवसायी सह-प्रदर्शक के रूप में हिस्सा ले रहे हैं।

यात्रा कारोबार से संबंधित भारत का सबसे बड़ा मेला ‘टीटीएफ’ विक्रेताओं और खरीदारों को एक जगह लाकर यात्रा एवं पर्यटन उद्योग के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करता है।

केरल पर्यटन का विषय ‘ए चेंज ऑफ एयर’ है, जो राज्य के गंतव्य स्थानों पर पर्यटकों को सुरक्षित और तरोताजा माहौल प्रदान करने को रेखांकित करता है।

राज्य ने पर्यटन स्थलों पर सभी संबंधित पक्षों को टीके की खुराक देने का लक्षित अभियान भी चलाया है।

केरल के पर्यटन निदेशक वी आर कृष्ण तेजा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दस्तक देने के बाद से देश में यह पहला बड़ा पर्यटन मेला है और यह इस क्षेत्र के बड़े दिग्गजों को यह बताने का मौका प्रदान करता है कि किस तरह से राज्य का पर्यटन क्षेत्र महामारी के प्रभाव से उबर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे