लाइव न्यूज़ :

केरल की एलडीएफ सरकार ने बजट में पेंशन वृद्धि, किसानों के लिए राहत के कदम उठाए

By भाषा | Updated: January 15, 2021 13:23 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 15 जनवरी केरल के वित्तमंत्री टी एम थॉमस इसाक ने शुक्रवार को 2021-22 के लिए राज्य के पेश बजट में कल्याणकारी पेंशन में वृद्धि और कई राहत उपायों का प्रस्ताव किया।

इस बार बजट की घोषणाओं का खासा महत्व है क्योंकि राज्य में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होगा। एलडीएफ सरकार का यह अंतिम बजट है।

इसाक ने पूर्ण बजट पेश किया है लेकिन सदन सिर्फ चार महीने के लिए लेखानुदान को ही पारित करेगा क्योंकि मौजूदा सरकार का कार्यकाल जल्द ही खत्म हो जाएगा।

कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में कोविड-19 के बाद के केरल में विकास और प्राथमिकताओं का खाका पेश किया गया है।

मंत्री ने कहा लगातार दो बार आयी बाढ और फिर महामारी की स्थिति का सरकार ने कुशलता से सामना किया। मंत्री ने कहा, ‘‘वामपंथी सरकार ने सुनिश्चित किया कि महामारी के दौरान कोई भी भूखा ना रहे। लोगों में भरोसा बहाल किया गया।’’

उन्होंने कहा कि लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी पेंशन की राशि भी बढ़ाकर 1600 रुपये कर दी गयी है। वर्तमान में यह राशि 1500 रुपये है।

मंत्री ने कहा कि 4,830 किलोमीटर की सड़क की मरम्मत का काम किया जाएगा। किसानों के लिए रबड़ की कीमतों, धान, नारियल के खरीद मूल्य में भी बढोतरी की गयी है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में कुल 4,000 नए पद सृजित किए जाएंगे, कौशल अभियान के तहत 50 लाख युवाओं के हुनर को बढ़ाया जाएगा, गरीब परिवारों को रियायती दर पर लैपटॉप दिए जााएंगे।

इसाक ने केंद्र के तीन विवादित कृषि कानूनों की आलोचना की और कहा कि केंद्र सरकार ‘‘नव उदारवादी’’ नीतियां लागू कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र