लाइव न्यूज़ :

केरल के पहले प्रेस फोटोग्राफर और जानेमाने फिल्मकार सिवन का निधन

By भाषा | Updated: June 24, 2021 12:51 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 24 जून जानेमाने फोटोग्राफर और फिल्मकार सिवन का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

फिल्मकार संगीत सिवन, संतोष सिवन और संजीव सिवन उनके पुत्र हैं।

प्रख्यात फिल्म निर्देशक संगीत सिवन ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘आप सभी को बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिता सिवन ने आज अंतिम सांस ली।’’

सिवन केरल के पहले प्रेस फोटोग्राफर थे। उन्होंने 1965 में रिलीज हुई क्लासिक मलयालम फिल्म ‘चेम्मीन’ के लिए तस्वीरें खीचीं थीं। 1991 में आई ‘अभयम’ का उन्होंने निर्देशन किया था जिसे सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश और अन्य नेताओं ने सिवन के निधन पर शोक जताया।

विजयन ने शोक संदेश में कहा, ‘‘सिवन फिल्म जगत में अपनी सिनेमेट्रोग्राफी प्रतिभा के कारण एक प्रख्यात नाम थे।’’ विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश ने कहा कि तिरुवनंतपुरम का पहला प्रेस फोटोग्राफर होने के कारण उन्होंने कई ऐतिहासिक पलों को अपने कैमरे में कैद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह