लाइव न्यूज़ :

‘लव जिहाद’ पर भाजपा के भय फैलाने का केरल में नहीं होगा असर : शशि थरूर

By भाषा | Updated: March 28, 2021 15:36 IST

Open in App

(आसिम कमाल)

नयी दिल्ली, 28 मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि भाजपा सिर्फ संप्रदायवाद और ‘‘लव जिहाद’’ पर भय फैलाने का काम तथा लोगों को बांटने वाली नफरत की राजनीति कर सकती है, जिसका बहुलतावादी केरल में असर नहीं होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए 88 वर्षीय ई. श्रीधरन राज्य के राजनीतिक भविष्य का जवाब नहीं हो सकते हैं।

थरूर ने इन सुझावों को भी खारिज कर दिया कि केरल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं होने से कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की संभावना क्षीण है और कहा कि पार्टी में अनुभवी और सक्षम नेता हैं, जिनमें से कोई भी मुख्यमंत्री का पद संभाल सकते हैं।

कांग्रेस सांसद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से एक साक्षात्कार में कहा कि केरल में हवा का रूख स्पष्ट रूप से यूडीएफ के पक्ष में है और दो मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन वह ‘‘बड़ी जीत’’ हासिल होने की उम्मीद करते हैं।

चुनावों में भाजपा के एक कारक होने और भगवा दल द्वारा ‘मेट्रोमैन’ ई. श्रीधरन को मुख्य व्यक्ति के तौर पर पेश करने के बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा केवल ‘‘संप्रदायवाद पेश कर सकती है, ‘लव जिहाद’ पर भय फैलाने का काम कर सकती है और लोगों को बांटने वाली नफरत भरी राजनीति कर सकती है, जो केरल सहित बहुलतावादी समाज में नहीं चलने जा रहा है।’’

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का वामपंथी दलों से गठबंधन करने और केरल में वाम मोर्चे के खिलाफ चुनाव लड़ने के दोहरे रवैये के भाजपा के आरोपों पर तिरूवनंतपुरम के लोक सभा सदस्य ने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में हर राज्य का अपना अलग राजनीतिक चरित्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित