लाइव न्यूज़ :

केरल के CM पिनराई विजयन बोले, सबरीमाला पर SC का आदेश लागू किया जाएगा

By भाषा | Updated: October 25, 2018 23:25 IST

केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार सबरीमाला में भगवान अयप्पा के मंदिर में सभी महिलाओं के प्रवेश की इजाजत संबंधी उच्चतम न्यायालय के आदेश को लागू करेगी।

Open in App

केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार सबरीमाला में भगवान अयप्पा के मंदिर में सभी महिलाओं के प्रवेश की इजाजत संबंधी उच्चतम न्यायालय के आदेश को लागू करेगी।

उन्होंने कहा कि मंदिर का प्रबंधन संभालने वाला त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीबीडी) सबरीमाला सनिधनम (मंदिर परिसर) में ‘अपराधियों’ को ठहरने से रोकने का नया तंत्र विकसित की जायेगी ।

मुख्यमंत्री ने यहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की एक बैठक में कहा, ‘‘नया तंत्र श्रद्धालुओं को प्रार्थना करने के तत्काल बाद मंदिर से चले जाने में मदद पहुंचाने के लिए विकसित किया जाएगा। ’’ 

उन्होंने कार्यकर्ता राहुल ईश्वर के इस बयान की निंदा की कि यदि ‘निषिद्ध’ उम्रवर्ग की कोई महिला वहां पहुंच जाती है तो उन्होंने ऐसी स्थिति में कुछ श्रद्धालुओं द्वारा परिसर में खून छिडककर मंदिर को बंद करने वास्ते बाध्य करने के लिए आकस्मिक योजना तैयार की है। उन्होंने उनका नाम लिये बगैर, उच्चतम न्यायालय के आदेश का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के नेता की मंशा पर सवाल उठाया।

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरकेरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं