लाइव न्यूज़ :

केरल: 10वीं की किताब में बीमारी को लेकर गलत जानकारी, शादी से पहले यौन संबंधों से फैलता है HIV

By भाषा | Updated: March 6, 2019 19:06 IST

एससीईआरटी के निदेशक जे. प्रसाद ने संपर्क किए जाने पर कहा कि शैक्षणिक वर्ष 2019-20 के लिए नई पाठ्य-पुस्तक की छपाई अब पूरी हो चुकी है और नए संस्करण में यह भूल नजर नहीं आएगी।

Open in App

क्या ‘शादी से पहले सेक्स’ या ‘विवाहेतर सेक्स’ संबंधों से व्यक्ति जानलेवा ह्यूमन इम्यूनोडिफिशियेंसी वायरस (एचआईवी) की चपेट में आ जाता है? केरल के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जा रही पाठ्य-पुस्तकों की मानें तो कुछ ऐसा ही होता है। 10वीं कक्षा के जीव-विज्ञान के पाठ्यक्रम में छात्रों को पढ़ाया जा रहा है कि ‘शादी से पहले सेक्स’ या ‘विवाहेतर सेक्स’ करने से व्यक्ति जानलेवा एचआईवी का शिकार हो सकता है।

जीव-विज्ञान की पाठ्य-पुस्तक के चौथे अध्याय ‘‘रोगों को दूर रखें’’ में बताया गया है कि शादी से पहले यौन संबंध या विवाहेतर यौन संबंध बनाने से व्यक्ति एचआईवी की चपेट में आ सकता है।

इस अध्याय में एक प्रश्न है कि एचआईवी किन तरीकों से फैलता है। इसके बारे में अध्याय में बताया गया है कि एड्स के मरीजों द्वारा इस्तेमाल में लाई गई सुई और सीरिंज साझा करने से, शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थों से और एचआईवी संक्रमित मां से भ्रूण में यह विषाणु फैलता है।

चौंकाने वाली बात यह है कि राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा तैयार की गई इस पाठ्य-पुस्तक का इस्तेमाल राज्य के स्कूलों में 2016 से ही हो रहा है, लेकिन किसी शिक्षक या स्कूल प्राधिकारियों ने अब तक इस तरफ ध्यान नहीं दिलाया।

यह मामला तब सामने आया जब इंटरनेट पर सक्रिय रहने वाले कुछ लोगों ने किताब के इस विवादित हिस्से की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों ने इस पर ऐतराज जताया।

एससीईआरटी के निदेशक जे. प्रसाद ने संपर्क किए जाने पर कहा कि शैक्षणिक वर्ष 2019-20 के लिए नई पाठ्य-पुस्तक की छपाई अब पूरी हो चुकी है और नए संस्करण में यह भूल नजर नहीं आएगी।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘पाठ्य-पुस्तक 2016 से ही पढ़ाई जा रही है और किसी ने अब तक इस भूल की तरफ ध्यान नहीं दिलाया था। जब यह हमारे संज्ञान में आया तो हमने नई पाठ्य-पुस्तक से इसे हटाने के लिए कदम उठाए। नई पाठ्य-पुस्तकें जल्द ही छात्रों में वितरित की जाएंगी।’’

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह