लाइव न्यूज़ :

केरल ने 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग करते हुए लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:37 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 मई केरल सरकार ने संभावित चक्रवाती तूफान के मद्देनजर अस्पतालों का भंडार बढ़ाने के लिए आसपास के भंडारों से राज्य में तत्काल कम से कम 300 मीट्रिक ट्रन ऑक्सीजन भेजने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे पत्र में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 14-15 मई के दौरान चक्रवाती तूफान की चेतावनी दी है और राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा एवं तूफान का अनुमान लगाया है।

मुख्यमंत्री का कहना है कि ऐसे में अनुमान है कि ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों एवं भराई केंद्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो सकती है। उनके अनुसार सड़क मार्ग से ऑक्सीजन की ढुलाई में भी बाधा आ सकती है जबकि यह जीवन रक्षक गैस बेशकीमती जिंदगियां बचाने के लिए जरूरी है।

विजयन ने इन्हीं बातों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री से आसपास के भंडारों से राज्य को कम से कम 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 212.34 मीट्रिक टन रोजाना है और अस्पतालों में ऑक्सीजन का भंडार 24 घंटे से भी कम समय के लिए बचा है। उन्होंने कहा, ‘‘ वैज्ञानिक अनुमान के अनुसार केरल में चिकित्सकीय मकसद के लिए रोजाना ऑक्सीजन जरूरत अगले तीन दिनों में 423.60 मीट्रिक टन तक जा सकती है। ’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और फिलहाल 4.19 लाख मरीज उपचाररत हैं। उनका कहना है कि ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है जिन्हें ऑक्सीजन जैसे अहम स्वास्थ्य देखभाल की जरूरत है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘ राज्य सरकार केंद्र की मदद के बगैर ऑक्सीजन मांग का प्रबंधन नहीं कर पाएगी, ऐसे में अनुरोध है कि केरल का रोजाना ऑक्सीजन आवंटर तत्काल बढ़कार 450 मीट्रिक टन किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!