लाइव न्यूज़ :

केरल की महिला का स्टार्टअप दुबई एक्स्पो 2020 के अमेरिकी पवेलियन में दिखेगा

By भाषा | Updated: September 23, 2021 17:22 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 सितंबर केरल की एक महिला द्वारा शुरू किया गया स्टार्टअप अगले महीने आयोजित होने वाले एक्स्पो 2020 दुबई में अमेरिकी पवेलियन में नजर आएगा।

विद्युत एनर्जी सर्विस (वीईएस) ने केरल में सतत नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं जिसका प्रतिनिधित्व दुबई में उसकी सह-संस्थापक वाणी विजय करेंगी।

कंपनी की ओर से यहां एक बयान में बताया गया कि विद्युती एनर्जी सर्विस अमेरिकी पवेलियन का हिस्सा बनने के लिए चुनी गई भारत से चुनी गई दो कंपनियों में से एक है।

कंपनी ने कहा कि इस साल फरवरी में राज्य द्वारा संचालित जेंडर पार्क द्वारा आयोजित लैंगिक समानता पर वैश्विक बैठक, राज्य सरकार का पहला कार्बन तटस्थ कार्यक्रम बन गया था और इसे वीईएस, ऊर्जा और कार्बन परामर्श स्टार्ट-अप के समर्थन से प्राप्त किया गया। इस स्टार्ट अप को संयुक्त राष्ट्र महिला अधिकारिता सिद्धांत (यूएन-डब्ल्यूईपी) से मान्यता प्राप्त है।

सम्मेलन में कार्बन तटस्थता प्राप्त करने में वीईएस की गतिविधियों ने एक्सपो 2020 दुबई के दरवाजे उसके लिए खोले।

पात्र स्टार्ट-अप को प्रत्येक देश के अमेरिकी राजनयिक मिशनों द्वारा नामांकित किया जाता है और वाणी विजय और वीईएस को एक प्रतिस्पर्धी आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे