लाइव न्यूज़ :

केरल महिला आयोग की अध्यक्ष जोसेफिन ने अपने बयान पर विवाद होने पर दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: June 25, 2021 21:46 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 25 जून केरल राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एम सी जोसेफिन ने अपने कथित असंवेदनशील बयान से विवाद उत्पन्न होने के एक दिन बाद, शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने आज उनके बयान के विरूद्ध प्रदर्शन किया।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केंद्रीय समिति की सदस्य जोसेफिन ने बुधवार को एक मलयालम चैनल पर एक लाइव टेलीविजन कार्यक्रम (सीधा प्रसारण) के दौरान घरेलू हिंसा की एक शिकायतकर्ता के साथ रूखेपन के साथ बात की थी जिसके बाद सत्तारूढ़ माकपा के लिए असहज स्थिति पैदा हो गयी थी।

इस विषय पर शुक्रवार को (पार्टी के) प्रदेश सचिवालय की एक बैठक में चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन एवं माकपा के अन्य शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया।

माकपा के प्रदेश प्रभारी सचिव ए विजयराघवन ने बाद में संवाददाताओं का बताया कि जोसेफिन ने प्रदेश माकपा सचिवालय के सामने अपनी टिप्पणियों के संबंध में अपना रूख स्पष्ट किया और पद से हटने की इच्छा प्रकट की जिसे पार्टी ने विधिवत स्वीकार कर लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ उनकी टिप्पणियां उपुयक्त नहीं थीं। उन्होंने खेद प्रकट किया। प्रदेश सचिवालय ने आज इस मामले पर चर्चा की जहां जोसेफिन ने अपना रूख स्पष्ट किया और अपनी ओर से हुई चूक के लिए खेद प्रकट किया। उन्होंने आयोग के अध्यक्ष पद से हटने की इच्छा प्रकट की। पार्टी ने उसे स्वीकार कर लिया।’’

इस बीच, विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि अध्यक्ष का पद छोड़ने का फैसला उपयुक्त है और उन्हें तो पहले ही ऐसा कर लेना चाहिए था क्योंकि वह लगातार ‘‘ अपने पद की गरिमा को प्रभावित करने वाली टिप्पणियां करती रही हैं।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने एक बयान में कहा कि उनके पास इस्तीफा देने के सिवा कोई विकल्प नहीं था, वह शिकायतकर्ता के विरूद्ध अपने असंवेदनशील बयान को लेकर लोगों के आक्रोश से घिर गयी थीं।

टेलीविजन शो के दौरान एक महिला ने कहा कि उसका पति और सास उसे प्रताड़ित करते हैं। तब जोसेफिन ने उससे पूछा कि क्या उसने अपने पति एवं सास के विरूद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। महिला ने ‘ना’ में इसका उत्तर दिया। इस पर जोसेफाइन ने कथित तौर पर कहा कि पुलिस में नहीं जाने का परिणाम भुगतिए।

शिकायतकर्ता ने जोसेफिन से कहा था कि 2014 में उसकी शादी हुई थी और उसके बच्चे नहीं है, ऐसे में उसके पति एवं सास अक्सर उसे प्रताड़ित करते हैं।

टीवी चैनल पर महिला आयोग की अध्यक्ष का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग उनके अंसवेदनशील रवैये को लेकर उनके इस्तीफे की मांग करने लगे। ऐसी मांग करने वालों में वामपंथी रूझान वाले लोग भी हैं। जोसेफिन ने एक बयान में अपने व्यवहार को लेकर खेद भी प्रकट किया ।

इस बीच महिला कांग्रेस ने यहां ए के जी सेंटर के सामने विरोध मार्च निकाला जहां आज सुबह प्रदेश सचिवालय की बैठक चल रही थी। भाजपा की भी महिला कार्यकर्ताओं ने आयोग के कार्यालय तक मार्च निकाला और जोसेफिन का पुतला फूंका।

आयोग की अध्यक्ष के बयान से कुछ दिन पहले ही राज्य में 24 साल की महिला विस्मया दहेज संबंधी कथित घटना में शादी के बमुश्किल सालभर बाद ही पति के घर में फांसी पर लटकी मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos