लाइव न्यूज़ :

केरल: देश में पहली बार महिला इमाम ने करवाई जुम्मे की नमाज, अब मिल रही धमकियां

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 28, 2018 10:52 IST

हर शुक्रवार को होने वाली जुम्मे की नमाज में भाग केवल पुरुष ही लेते हैं। सोसायटी के सूत्रों के मुताबिक महिलाओं समेत करीब 80 लोगों ने इस नमाज में हिस्सा इस तरह से पहली बार हिस्सा लिया है।

Open in App

केरल के मलप्पुरम में शुक्रवार (26 जनवरी) को महिला इमाम जमीदा टीचर ने रुढ़वादिता की सोच को तोड़ा है। उन्होंने जुमे की नमाज अदा करायी। ये भारत के इतिहास में  पहली घटना है कि  हैकुरान सुन्नत सोसायटी की महासचिव जमीता ने इस तरह से मुस्लिम बहुल जिले में सोसायटी के कार्यालय में नमाज के दौरान इमाम की भूमिका निभायी है। महिलाओं को जुम्मे की नवाज अदा करने का हक नहीं है, लेकिन उन्होंने ये करवाके दिखाया है।

हर शुक्रवार को होने वाली जुम्मे की नमाज में भाग केवल पुरुष ही लेते हैं। सोसायटी के सूत्रों के मुताबिक महिलाओं समेत करीब 80 लोगों ने इस नमाज में हिस्सा इस तरह से पहली बार हिस्सा लिया है। जमीता का इस नवाज अदा पर कहना है कि पवित्र कुरान मर्द और औरत में कोई भेदभाव नहीं करता है तथा इस्लाम में महिलाओं के इमाम बनने पर कोई रोक नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि वह पुरुषों की बनायी रुढ़ियों को तोड़ना चाहती हैं।

 इस्लाम में कहीं नहीं लिखा है कि केवल पुरुष ही जुमें की नमाज अदा करवा सकते हैं। कुरान में किसी भी धार्मिक कृत्य या विश्वास को लेकर कोई लैंगिक भेदभाव नहीं है।  वहीं,  कुछ मुस्लिम वर्गों ने इसका विरोध भी किया है, उन्होंने इसे षड्यंत्र करार दिया है। जमीदा का कहना है कि नमाज अदा करने के  बाद उन्हें काफी धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वह अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटेंगी और कोशिश करूंगें कि केरल के दूसरे हिस्सों में भी इस तरह से नमाज़ अदा करवाया जाए।

टॅग्स :इंडियाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन