लाइव न्यूज़ :

केरल ने मामलों की जांच के लिए सीबीआई को दी गई सामान्य सहमति वापस ली

By भाषा | Updated: November 4, 2020 20:35 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, चार नवंबर वाम दलों द्वारा शासित केरल ने मामलों की जांच करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को दी गई सामान्य सहमति को वापस ले लिया है। इसी के साथ केरल भी महाराष्ट्र समेत उन गैर भाजपा शासित राज्यों में शामिल हो गया है जहां इस तरह का कदम उठाया गया है।

माकपा नीत एलडीएफ द्वारा शासित केरल सीबीआई को दिल्ली पुलिस स्थापना अधिनियम के तहत अपनी शक्तियां इस्तेमाल करने के लिए दी गई सामान्य सहमति वापस लेने वाला पांचवा राज्य बन गया है। इससे पहले, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ ने भी सीबीआई को दी गई सामान्य सहमति को वापस ले लिया था।

एक सरकारी बयान में यहां बताया गया है कि मुख्यमंत्री पी विजयन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस बाबत फैसला किया गया।

देश में एकमात्र वाम दलों द्वारा शासित राज्य ने यह फैसला ऐसे वक्त में किया है कि जब सीबीआई महत्वकांक्षी "लाइफ मिशन परियोजना" में कथित विभिन्न अनिमियतताओं की जांच कर रही है। यह परियोजना गरीबों को घर देने की पहल है।

बयान में कहा गया है, "हमने दिल्ली पुलिस स्थापना अधिनियम 1946 की धारा 6 के तहत एक अधिसूचना के जरिए सीबीआई को दी गई सामान्य सहमति को वापस लेने का फैसला किया है।"

बयान में कहा गया है, " केंद्रीय एजेंसी को जरूरी स्थिति में ही जांच के लिए मामला सौंपा जाएगा, वह भी राज्य सरकार की विशेष इजाजत के बाद।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग