लाइव न्यूज़ :

केरल 10.5 लाख स्ट्रीट लाइट को बदल कर 18.5 करोड़ यूनिट बिजली की बचत करेगा: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 9, 2021 18:35 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, नौ अगस्त केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को कहा कि ‘नीलव’ परियोजना के तहत 10.5 लाख स्ट्रीट लाइट बदलने से हर साल 18.5 करोड़ यूनिट बिजली और 80 करोड़ रुपये की बचत होगी। इस योजना के तहत पुरानी स्ट्रीट लाइट के स्थान पर 298 करोड़ रुपये की लागत से ऊर्जा कुशल एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे।

मलयालम में ‘नीलव’ का मतलब चंद्रमा की रोशनी है। मुख्यमंत्री द्वारा फेसबुक पर किए गए पोस्ट में कहा गया कि केरल सरकार ने ऊर्जा संरक्षण के लिए यह योजना शुरू की। इससे हर साल 165 किलोटन कार्बन उत्सर्जन भी घटेगा।

मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि पहले चरण की योजना के तहत करीब दो लाख पारंपरिक बल्ब को बदलने के बाद अब दूसरा चरण शुरू होने वाला है। पहले चरण में स्थानीय निकायों के जरिए 446 इलाकों में यह योजना लागू की गयी। उन्होंने कहा कि कुल 10.5 लाख स्ट्रीट लाइट बदली जाएंगी।

विजयन ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि इस परियोजना से हर साल 18.5 करोड़ यूनिट बिजली और बिल के तौर पर 80 करोड़ रुपये की बचत होगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर 298 करोड़ रुपये की लागत आएगी और केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) इसके लिए वित्तीय मदद देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर