लाइव न्यूज़ :

केरल: पाप से मुक्ति के लिए 12 ब्राह्मणों के पैर धुलने की रस्म पर हाईकोर्ट सख्त, कोचीन देवस्वम बोर्ड हलफनामा जमा करेगा

By विशाल कुमार | Updated: February 9, 2022 09:56 IST

कोचीन देवस्वम बोर्ड के स्थायी वकील ने इस पर एक हलफनामा दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा और अदालत ने इसे मंजूर कर लिया। कोर्ट इस मामले पर 25 फरवरी को फिर से विचार करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपापों से छुटकारा पाने के लिए 12 ब्राह्मणों के पैर धोने की रिपोर्ट पर केरल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।बोर्ड ने कहा कि 'पंथरंडु नमस्कारम' के तहत थंत्री (मुख्य पुजारी) 12 ब्राह्मणों के पैर धुलते हैं।

कोच्चि:केरल के त्रिपुनिथुरा स्थित श्री पूर्णात्रयीसा मंदिर में 'पंथरंडु नमस्कारम' के तहत श्रद्धालुओं को अपने पापों से छुटकारा पाने के लिए 12 ब्राह्मणों के पैर धोने की रिपोर्ट पर केरल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने कोचिन देवस्वम बोर्ड के प्रबंधन के तहत संचालित मंदिर में इस प्रथा पर स्वत: संज्ञान लिया है।

सुनवाई के दौरान, कोचीन देवस्वम बोर्ड के स्थायी वकील ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धालुओं से ब्राह्मणों के पैर नहीं धुलवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि 'पंथरंडु नमस्कारम' के तहत थंत्री (मुख्य पुजारी) 12 ब्राह्मणों के पैर धुलते हैं।

कोचीन देवस्वम बोर्ड के स्थायी वकील ने इस पर एक हलफनामा दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा और अदालत ने इसे मंजूर कर लिया। कोर्ट इस मामले पर 25 फरवरी को फिर से विचार करेगी।

बता दें कि, रिपोर्ट सामने आने के बाद पिछले सप्ताह देवस्वम मंत्री के राधाकृष्णन ने कोचीन देवस्वम बोर्ड (सीडीबी) के अध्यक्ष वी. नंदकुमार से त्रिपुनिथुरा श्री पूर्णात्रयीसा मंदिर में पैर धोने की रस्म पर रिपोर्ट मांगी थी।

राधाकृष्णन ने कहा था कि पुनर्जागरण की अपनी विरासत के लिए प्रसिद्ध केरल को बदनाम करने वाले ऐसे अनुष्ठानों को खत्म करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। अन्य देवस्वम बोर्डों के तहत भी मंदिरों में प्रचलित किसी भी सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य समान मध्ययुगीन अनुष्ठानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :केरलKerala High CourtDevasthanam Board
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह