केरल: तिरुवनंतपुरम में केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन के घर पर पथराव, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच की शुरू
By अंजली चौहान | Updated: February 9, 2023 17:26 IST2023-02-09T17:23:52+5:302023-02-09T17:26:15+5:30
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है लेकिन अभी तक उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी है। पथराव करने वाले लोगों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है।

(photo credit: ANI twitter)
तिरुवनंतपुरम: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन के घर पर पथराव की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले अज्ञात लोग थे, जो हमला करने का बाद मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है लेकिन अभी तक उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी है। पथराव करने वाले लोगों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री के आवास पर कमरे की खिड़की को पत्थर मारकर तोड़ दिया गया, जिसके बाद वहां कांच के टुकड़े चारों तरफ बिखर गए। हालांकि, इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है।
केरल: तिरुवनंतपुरम में केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन के घर पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। pic.twitter.com/DdAjVAp031
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2023