केरल: महिला स्वास्थ्यकर्मी पर हमला करने वाले दोनों व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 29, 2021 15:14 IST2021-09-29T15:14:22+5:302021-09-29T15:14:22+5:30

Kerala: Two men arrested for attacking female health worker | केरल: महिला स्वास्थ्यकर्मी पर हमला करने वाले दोनों व्यक्ति गिरफ्तार

केरल: महिला स्वास्थ्यकर्मी पर हमला करने वाले दोनों व्यक्ति गिरफ्तार

अलप्पुझा/कोल्लम (केरल), 29 सितंबर केरल के अलप्पुझा जिले में करीब एक हफ्ते पहले देर रात घर लौट रही एक महिला स्वास्थ्यकर्मी पर हमला करने वाले मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना 20 सितंबर को हुई थी, जिसके दो दिन बाद केरल उच्च न्यायालय ने पुलिस को कोविड-19 योद्धाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।

थ्रीकुन्नपुझा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोल्लम में चावरा थाना के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया।

चावरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर बुधवार तड़के तीन बजे दोनों आरोपियों में एक को कोल्लम में एक बस से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथी को बाद में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि झपटमारी की कोशिश से जुड़े एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया और राज्य के कई थानों में उनके खिलाफ इस तरह के कई मामले दर्ज हैं।

थ्रीकुन्नपुझा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) कानून के तहत भी एक मामला उनके खिलाफ दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि महिला स्वास्थ्यकर्मी पर हमला लूट के इरादे से किया गया था और फिर हमलावरों ने उन्हें अगवा करने की भी नाकाम कोशिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kerala: Two men arrested for attacking female health worker

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे