लाइव न्यूज़ :

पिनराई विजयन के नेतृत्व में केरल गैर-कानूनी गतिविधियों वाले राज्य में तब्दील हो रहा: नड्डा

By भाषा | Updated: December 19, 2021 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी की केरल इकाई के ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के नेता रंजीत श्रीनिवासन की हत्या की निंदा करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व में केरल अवैध गतिविधियों वाले राज्य में तब्दील होता जा रहा है।

नड्डा ने कहा, ‘‘कट्टरपंथी तत्वों द्वारा की गई ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव रंजीत श्रीनिवासन की नृशंस हत्या निंदनीय है। इस प्रकार की कायराना करतूत को सहन नहीं किया जा सकता। केरल मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व में गैर-कानूनी राज्य में तब्दील होता जा रहा है। वे अपनी क्रूरता से हमें डरा नहीं सकते।’’

केरल के तटीय अलप्पुझा जिले में विभिन्न दलों के दो नेताओं की हत्या कर दी गई। इनमें एक नेता सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के, जबकि दूसरे नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता थे। इन घटनाओं के बाद रविवार को पुलिस ने निषेधाज्ञा लागू कर दी।

जिले के अधिकारियों ने बताया कि एसडीपीआई के प्रदेश सचिव की हत्या के करीब 12 घंटे बाद भाजपा के नेता की हत्या कर दी गई। इसके बाद रविवार को पूरे अलाप्पुझा जिले में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई।

मुख्यमंत्री ने इन हत्याओं की निंदा की है और कहा है कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया