लाइव न्यूज़ :

केरल: कल होगा कोविड-19 टीके को लेकर पूर्वाभ्यास, संक्रमण के 4,991 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: January 1, 2021 21:32 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, एक जनवरी केरल में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 4,991 नए मामले सामने आए और 5,111 लोग संक्रमण मुक्त हुए। इस बीच, राज्य में दो जनवरी को कोविड-19 टीके के पूर्वाभ्यास को लेकर तैयारियों को अंजाम दिया गया।

केरल में सामने आए नए मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,65,923 हो गई जिनमें से अब तक कुल 6,97,591 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 65,054 मरीजों का इलाज चल रहा है।

वहीं राज्य में संक्रमण के कारण 23 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 3,095 हो गई।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 52,790 नमूनों की जांच की गई और संक्रमित होने की दर 9.45 प्रतिशत दर्ज की गई।

स्वास्थ्यमंत्री के के शैलजा ने कहा कि शनिवार को राज्य में कोविड-19 के टीके को लेकर पूर्वाभ्यास की पूरी तैयारी कर ली गई है।

यह पूर्वाभ्यास तिरुवनंतपुरम, इदुक्की, वायनाड और पलक्कड़ में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक किया जाएगा।

हर केंद्र पर पूर्वाभ्यास में 25 स्वास्थ्यकर्मी शामिल होंगे।

राज्य में अब तक कुल 3.33 लाख लोगों को टीकाकरण के लिए पंजीकृत किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे