लाइव न्यूज़ :

केरल में दिसंबर तक 100 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनेंगे : मंत्री

By भाषा | Updated: October 3, 2021 16:36 IST

Open in App

(रोहित थाय्यिल)

कोच्चि, तीन अक्टूबर बिजली मंत्री के. कृष्णकुट्टी ने कहा कि पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं इसलिए केरल सरकार अपनी ई-वाहन नीति को लागू करने के लिए दृढ़संकल्प है और दिसंबर के अंत तक राज्य भर में जनता के लिए कम से कम 100 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे।

केरल सरकार की ई-वाहन नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में कृष्णनकुट्टी ने कहा कि केरल राज्य बिजली बोर्ड (केएसईबी) द्वारा कोझिकोड शहर में जनता के लिए दस नए पिलर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं जहां वे मोबाइल फोन का उपयोग कर स्कैन कर सकते हैं और पैसे का भुगतान कर सकते हैं।

कृष्णनकुट्टी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि केएसईबी ने भी अपने आधिकारिक उद्देश्यों के लिए केवल इलेक्ट्रिक वाहन किराए पर लेने का आदेश जारी किया है और गैर-पारंपरिक ऊर्जा और ग्रामीण प्रौद्योगिकी के लिए एजेंसी (एएनईआरटी) पहले ही राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों को 30 इलेक्ट्रिक वाहन सौंप चुकी है।

मंत्री ने कहा, “हम दिसंबर के अंत तक पूरे केरल में 100 चार्जिंग स्टेशन खोलेंगे। केएसईबी ने शहर के दस स्थानों पर पिलर चार्जिंग स्टेशन बनाए हैं। भुगतान मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकता है और वाहनों को खुद से चार्ज किया जा सकता है। उसी स्टेशन पर दोपहिया वाहनों को भी चार्ज किया जा सकेगा।”

कोझिकोड शहर में ई-ऑटोरिक्शा की संख्या सबसे अधिक है, जिसके कारण बिजली बोर्ड ने शहर में चार्जिंग पिलर की अपनी प्रायोगिक परियोजना शुरू की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे