केरल : महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
By भाषा | Updated: October 10, 2021 19:08 IST2021-10-10T19:08:38+5:302021-10-10T19:08:38+5:30

केरल : महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
वायनाड (केरल), 10 अक्टूबर केरल में एक बीमार महिला और उसके दो बच्चों को नि:शुल्क इलाज का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में एक परमार्थ संस्था के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जिनकी उम्र 24 से 27 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
वायनाड के पुलिस उपाधीक्षक सुल्तान बाथेरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पीड़ित महिला(37) ने इस मामले में आठ अक्टूबर को हमसे शिकायत की। हमने शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत ने उन्हें रिमांड पर भेज दिया है।’’
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पीड़ित महिला हृदय और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों से ग्रसित है। तीनों आरोपियों ने उसे निशुल्क इलाज का झांसा दिया और वायनाड से करीब 250 किलोमीटर दूर एर्णाकुलम ले गए और वहां एक लॉज में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।