लाइव न्यूज़ :

केरल की छात्रा ने सीजेआई को पत्र लिखा, कोविड के खिलाफ लड़ाई में न्यायालय की भूमिका को सराहा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:50 IST

Open in App

(संजीव कुमार)

नयी दिल्ली, आठ जून केरल की पांचवीं कक्षा की छात्रा ने देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण को पत्र लिखकर कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में प्रभावी रूप से हस्तक्षेप करने और लोगों की जान बचाने के लिए उच्चतम न्यायालय की सराहना की है।

दस वर्षीय लिडविना जोसेफ भाग्यशाली रही क्योंकि भारत के प्रधान न्यायाधीश ने उसके पत्र का जवाब दिया और उसके ‘‘सुंदर पत्र’’ के लिए शुभकामनाएं दी और उसे भारतीय संविधान की एक हस्ताक्षरित प्रति भेंट की।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मुझे आपका सुंदर पत्र मिला है, साथ ही काम कर रहे न्यायाधीश का चित्रण करने वाला दिल को छू लेने वाला चित्र भी मिला है। जिस तरह से आपने देश में होने वाली घटनाओं पर नजर रखी और महामारी के मद्देनजर लोगों की भलाई के लिए आपने जो चिंता दिखाई है, उससे मैं वास्तव में प्रभावित हूं।’’ उन्होंने इस बच्ची की सफलता की कामना करते हुए कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि आप एक सतर्क, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित होंगी, जो राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान देगी।’’

त्रिशूर में केंद्रीय विद्यालय की छात्रा जोसेफ ने अपने पत्र में शीर्ष अदालत द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन को चित्रित करते हुए एक चित्र भी संलग्न किया है, जिसमें एक न्यायाधीश को कोरोना वायरस पर प्रहार करते दिखाया गया है। जोसेफ ने पत्र में कहा है, ‘‘मैं दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में कोरोना के कारण हुई मौतों को लेकर बहुत चिंतित थी। अखबार से मुझे पता चला कि माननीय न्यायालय ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में आम लोगों की पीड़ा और मौत पर प्रभावी ढंग से हस्तक्षेप किया है।’’

जोसेफ ने कहा, ‘‘मैं खुश हूं और गर्व महसूस कर रही हूं कि माननीय अदालत ने ऑक्सीजन की आपूर्ति के आदेश दिए और कई लोगों की जान बचाई। मैं समझ गयी कि माननीय न्यायालय ने हमारे देश में विशेष रूप से दिल्ली में कोविड-19 और मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देती हूं। अब मैं बहुत गौरवान्वित और प्रसन्न महसूस कर रही हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया