लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना की दूसरी लहर जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-तीसरी लहर रोकने के लिए सावधानी जरूरी, आधी आबादी आ सकती है चपेट में

By अभिषेक पारीक | Updated: July 31, 2021 19:05 IST

केरल में कोरोना वायरस से पिछले कुछ दिनों से मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे लेकर राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार तक चिंतित है। हालांकि अब केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कोरोना को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि केरल अभी कोरोना की दूसरी लहर से मुक्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर को रोकने के लिए लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।उन्होंने एक बैठक में कहा कि केरल की करीब आधी आबादी संक्रमण की चपेट में आ सकती है। 

केरल में कोरोना वायरस से पिछले कुछ दिनों से मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे लेकर राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार तक चिंतित है। हालांकि अब केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कोरोना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केरल अभी तक कोविड-19 की दूसरी लहर से मुक्त नहीं हुआ है और इसलिए तीसरी लहर को रोकने के लिए लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। 

राज्य सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक तीसरी लहर से निटपने के लिए राज्य की तैयारियों की समीक्षा की खातिर हुई विशेष बैठक में जॉर्ज ने कहा कि केरल की लगभग आधी आबादी संक्रमण की चपेट में आ सकती है, इसलिए उच्च संक्रमण वाले डेल्टा स्वरूप का पता चलने के बाद एहतियात बरतने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने जैसे एहतियात बरतने की जरूरत है और जब तक आबादी के बड़े हिस्सा का टीकाकरण नहीं हो जाता है तब तक अलग-थलग रहने की जरूरत है। 

संक्रमण की तीव्रता अधिक हो जाएगी

मंत्री ने कहा कि हर किसी का टीकाकरण होने से पहले अगर तीसरी लहर आ जाती है तो संक्रमण की तीव्रता अधिक हो जाएगी और अस्पताल में बिस्तरों की काफी मांग बढ़ जाएगी। बयान में बताया गया कि तीसरी लहर आने की स्थिति में ऑक्सीजन की उपलब्धता और उपचार सुविधाओं पर भी बैठक में चर्चा हुई। 

युद्धस्तर पर होगा टीकाकरण

उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या में टीका उपलब्ध होने के बाद युद्धस्तर पर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इसके लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी एहतियात बरतने की जरूरत है। 

टॅग्स :केरलकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया