लाइव न्यूज़ :

केरल: घायल बाघ की तलाश जारी

By भाषा | Updated: December 17, 2021 14:58 IST

Open in App

वायनाड, 17 दिसंबर केरल के वायनाड जिले के मनंतवाडी नगर पालिका क्षेत्र में पिछले तीन सप्ताह से लापता एक घायल बाघ की तलाश जारी है। वन विभाग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है लेकिन बाघ लगातार बच रहा है।

जिला प्रशासन ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों की छह बटालियन तैनात की हैं। कुरिची आदिवासी समुदाय के स्थानीय लोगों को भी घायल बाघ का पता लगाने के लिए खोजी दल में शामिल किया गया है।

वन अधिकारी बाघ का पता लगाने के लिए पेड़ों के ऊपर अस्थायी निगरानी गृह बनाने की भी योजना बना रहे हैं और ‘ट्रैंक्विलाइज़र गन’ का उपयोग करने के लिए विशेषज्ञों को तैनात किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पुलिस, वन अधिकारी और अन्य लोगों को मिलाकर करीब 200 लोग बाघ का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हम पेड़ों के ऊपर निगरानी कक्ष बनाने की योजना बना रहे हैं, जिन पर ट्रैंक्विलाइज़र गन वाले अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।’’

तिरुवनंतपुरम के वरिष्ठ वन्यजीव अधिकारी वायनाड जिला जा रहे हैं।

पिछले 20 दिनों के दौरान बाघ 17 गायों और बकरियों को मार चुका है। बाघ पर नजर रखने के लिए वन विभाग की ओर से कुल 90 कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन अब तक उसकी केवल एक तस्वीर ही सामने आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं