लाइव न्यूज़ :

केरल की रोबोटिक्स कंपनी ने कठपुतली कला को संरक्षित करने के लिए स्वचालन कार्यक्रम शुरू किया

By भाषा | Updated: February 12, 2021 15:46 IST

Open in App

त्रिशूर, 11 फरवरी केरल की एक रोबोटिक्स कंपनी ने प्रौद्योगिकी और स्वचालन का उपयोग करते हुए 4,000 वर्ष पुरानी कठपुतली कला को संरक्षित करने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है।

केरल की पहचान कठपुतली थोलापावकोथू को पारंपरिक रूप से छाया प्रकाश, ध्वनि और गीतों के साथ 'पुलावर' द्वारा खेला जाता है।

पुलावर थोलापावकोथू जानने वाले विद्वानों और कलाकारों को कहा जाता है।

कठपुतली में स्वचालित प्रक्रिया का पहला लाइव मॉडल बृहस्पतिवार को पलक्कड़ स्थित जिला धरोहर संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया।

इस पारंपरिक कला को संजोते हुए स्वचालन प्रौद्योगिकी को कठपुतली की नकल करने के लिए डिज़ाइन किया गया । आमतौर पर कलाकारों के कुशल हाथ ही कठपुतलियों को नियंत्रित करते हैं।

इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, इंकर रोबोटिक्स के सीईओ राहुल पी बालचंद्रन ने कहा, ‘‘विलुप्त हो रही इस कला को पुनर्जीवित करने की कोशिश में स्वचालन का अनुप्रयोग विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रयोग के कई उदाहरणों में से एक है और इससे सिद्ध होता है कि स्वचालन का लाभ परिवर्तनकारी है।”

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के दौरान इंकर रोबोटिक्स में इंजीनियरों की एक टीम ने पुलावर के साथ इस नाजुक कला का अध्ययन किया है और कला के इस रूप को फिर से जीवंत करने के लिए काफी मेहनत की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे