लाइव न्यूज़ :

केरल को कोविशील्ड की साढ़े तीन लाख खुराकें मिलीं

By भाषा | Updated: May 10, 2021 13:54 IST

Open in App

कोच्चि, 10 मई कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में केरल को सोमवार को कोविशील्ड टीके की साढ़े तीन लाख खुराकें मिलीं।

सीआईएएल के प्रवक्ता ने बताया कि इंडियो का एक नियमित विमान कोविशील्ड टीके के साथ दिन में 11 बजकर 50 मिनट पर कोचिन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचा।

राज्य सरकार ने टीकाकरण मुहिम को तेज करने के लिए टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक का ऑर्डर दिया है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि केरल में 18 से 45 साल की उम्र के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण को प्राथमिकता दी जायेगी और अभियान के दौरान गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को प्रमुखता मिलेगी।

विजयन ने कहा, ‘‘यह सूचित किया जाता है कि राज्य को इस महीने कोविड-19 रोधी टीके की खुराकों का कुछ हिस्सा मिल जायेगा। इसलिए 18 से 45 साल के लोगों को प्राथमिकता दी जायेगी।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्याप्त टीकों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगी।

केरल उच्च न्यायालय ने केंद्र से उस समय सीमा की जानकारी मांगी है जिसमें राज्य सरकार को अपने हिस्से के टीके मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता