लाइव न्यूज़ :

केरल राज्यसभा चुनाव: माकपा ने दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 16, 2021 22:29 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 16 अप्रैल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) केरल से राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसने अपने राज्य समिति के सदस्य डा. वी शिवदासन और कैराली न्यूज के प्रबंध निदेशक (एमडी) जॉन ब्रिट्स को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।

वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के संयोजक और पार्टी सचिव प्रभारी ए विजयराघवन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विजयराघवन ने मीडिया को बताया कि शिवदासन और ब्रिट्स राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव लड़ेंगे जिसके लिए 30 अप्रैल को चुनाव होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘माकपा की राज्य समिति के सदस्य डा. वी शिवदासन और कैराली न्यूज के एमडी जॉन ब्रिट्स केरल से राज्यसभा की सीटों के लिए एलडीएफ उम्मीदवार होंगे।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनकी क्षमताओं का मूल्यांकन करने के बाद उन्हें उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

तीन दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार, ब्रिट्स, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के मीडिया सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे थे।

उन्हें 11 सितंबर, 2003 को कैराली टीवी के एमडी के रूप में नियुक्त किया गया था।

शिवदासन माकपा की छात्र इकाई स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

केरल से राज्यसभा की तीन सीट 21 अप्रैल को रिक्त होंगी क्योंकि तीन सदस्यों माकपा के नेता के के रागेश, कांग्रेस के वायलार रवि और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के पी वी अब्दुल वहाब का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?