लाइव न्यूज़ :

केरल बारिश: केरल में भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हुई, एक व्यक्ति लापता

By भाषा | Updated: October 18, 2021 21:40 IST

Open in App

कोट्टायम/इडुक्की, 18 अक्टूबर नौसेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा कीचड़ और मलबे से दो और शव बरामद किये जाने के साथ ही केरल के दक्षिण-मध्य जिलों में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर सोमवार को 24 हो गई। राज्य सरकार ने 12 अक्टूबर से बारिश से संबंधित घटनाओं में मृतकों की संख्या 38 बताई है।

अधिकारियों के अनुसार, इसमें कोट्टायम जिले के भूस्खलन प्रभावित कूट्टिकल में मरने वाले लोगों की संख्या 13 हैं, जिनके शव पहले ही बरामद किए जा चुके हैं और 11 लोगों की मौत इडुक्की जिले में बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में हुई है।

इडुक्की जिले के अधिकारियों ने कहा कि नौसेना, एनडीआरएफ, दमकलकर्मी और अन्य लोग कोक्कयार और जिले के अन्य क्षेत्रों में बचाव अभियान में लगे हुए हैं, जो 16 अक्टूबर को कई भूस्खलन से तबाह हो गए थे और जहां एक और व्यक्ति के लापता होने की बात कही जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिले से आज दो और शव बरामद किए गए, जिससे वहां मरने वालों की संख्या 11 हो गई।

बचाव दल ने 16 अक्टूबर को इडुक्की जिले के कंजार इलाके में बाढ़ के पानी में बह गई एक कार में यात्रा कर रहे एक पुरुष और एक महिला के शव बरामद किए थे।

इडुक्की की जिलाधिकारी शीबा जॉर्ज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अब तक हमें 11 लोगों के शव मिले हैं। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। नौसेना और एनडीआरएफ की तलाश जारी रहेगी।’’

इस बीच, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने कहा कि पूरे केरल में बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में 12 से 18 अक्टूबर के बीच 38 लोगों की मौत हुई है।

एसडीएमए के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘12 अक्टूबर से अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें कोट्टायम के कूट्टिकल के 13 और इडुक्की के 11 लोग शामिल हैं।’’

केरल में बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में मलप्पुरम के तीन, अलाप्पुझा, तिरुवनंतपुरम और कन्नूर के दो-दो, कोल्लम, कोझीकोड, पठानमथिट्टा, त्रिशूर और पलक्कड़ के एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

एसडीएमए की रिपोर्ट के अनुसार, 12 अक्टूबर से अब तक बारिश में कम से कम 90 मकान नष्ट हो गए हैं, जबकि 702 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos