लाइव न्यूज़ :

केरल वर्षा : कोट्टायम में करीब दस लोग लापता, वायुसेना से सहयोग मांगा गया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 17:42 IST

Open in App

कोच्चि, 16 अक्टूबर केरल सरकार ने राज्य में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन को देखते हुए बचाव कार्यों में भारतीय वायुसेना से सहयोग मांगा है।

मुख्यमंत्री के कार्यालय ने सूचना दी है कि कोट्टायम जिले के कोट्टीकल में वायुसेना से सहयोग मांगा गया है, जहां भूस्खलन के कारण कुछ परिवार परेशानी में हैं।

सहयोग एवं पंजीकरण मंत्री वी. एन. वासवन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कोट्टायम जिले में कम से कम तीन घर बह गए और दस लोगों के लापता होने की आशंका है।

मंत्री ने कहा, ‘‘कोट्टायम जिले के विभिन्न हिस्सों से कम से कम चार भूस्खलन की घटनाओं की सूचना है। हमने वायुसेना से सहयोग मांगा है ताकि कोट्टीकल इलाके में फंसे लोगों को बचाया जा सके। हमें कुछ लोगों के लापता होने की सूचना है और 60 से अधिक लोग बचाव कार्य का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि पानी घरों में घुस गया है।’’

राज्य में शुक्रवार की रात से भारी बारिश के कारण कोट्टायम एवं पथनमथिट्टा सबसे बुरी तरह प्रभावित जिले हैं।

सोशल मीडिया पर कोट्टायम जिले के विभिन्न हिस्सों से वीडियो सामने आए हैं। इसमें एक वीडियो में केएसआरटीसी का बस बाढ़ के पानी में फंसा है और स्थानीय लोग इसमें से यात्रियों को बाहर निकाल रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘पथनमथिट्टा, इडुक्की, अलप्पुझा, एर्णाकुलम और कोट्टायम में एनडीआरएफ की छह टीमें तैनात हैं। तिरूवनंतपुरम और कोट्टायम जिलों में सेना की दो टीम को तैनात करने का निर्देश दिया गया है। आपातकालीन स्थितियों में वायुसेना को तैयार रहने के लिए आग्रह किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा