लाइव न्यूज़ :

केरल वर्षा : कोट्टयम में करीब दस लोग लापता, वायुसेना से सहयोग मांगा गया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 19:23 IST

Open in App

कोच्चि, 16 अक्टूबर दक्षिण और मध्य केरल के कई इलाकों में शनिवार को भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई और कोट्टयम एवं इडुक्की जिलों के सीमावर्ती इलाकों में भूस्खलन के कारण कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है। भूस्खलन को देखते हुए राज्य सरकार ने बचाव कार्यों में भारतीय वायुसेना से सहयोग मांगा है।

मुख्यमंत्री के कार्यालय ने सूचना दी है कि कोट्टयम जिले के कोट्टीकल में वायुसेना से कोट्टयम एवं इडुक्की के पहाड़ी इलाकों में सहयोग मांगा गया है, जहां भूस्खलन के कारण के कारण कुछ परिवार परेशानियों में फंसे हुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि कोट्टीकल और पेरूवन्थानम के आसपास के इलाकों में भूस्खलन की सूचना है और ये दोनों इलाके क्रमश: कोट्टयम एवं इडुक्की जिलों में पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में कम से कम दस लोगों के लापता होने की आशंका है।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि केरल में तैनात भारतीय वायुसेना और थल सेना वहां अलर्ट पर है।

बयान में प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एमआई- 17 और सारंग हेलीकॉप्टर तैनात हैं। केरल में मौसम की स्थिति को देखते हुए वायुसेना की दक्षिणी कमान के सभी अड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।’’

इससे पहले सहयोग एवं पंजीकरण मंत्री वी. एन. वासवन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कोट्टयम जिले में कम से कम तीन घर बह गए और दस लोगों के लापता होने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि वायुसेना और थल सेना के अधिकारियों की राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक जारी है।

मंत्री ने कहा, ‘‘कोट्टयम जिले के विभिन्न हिस्सों से कम से कम चार भूस्खलन की घटनाओं की सूचना है। हमने वायुसेना से सहयोग मांगा है ताकि कोट्टीकल इलाके में फंसे लोगों को बचाया जा सके। हमें कुछ लोगों के लापता होने की सूचना है और 60 से अधिक लोग बचाव कार्य का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि पानी घरों में घुस गया है।’’

राज्य में शुक्रवार की रात से भारी बारिश के कारण कोट्टयम एवं पथनमथिट्टा सबसे बुरी तरह प्रभावित जिले हैं।

सोशल मीडिया पर कोट्टयम जिले के विभिन्न हिस्सों से वीडियो सामने आए हैं। इसमें एक वीडियो में केएसआरटीसी का बस बाढ़ के पानी में फंसा है और स्थानीय लोग इसमें से यात्रियों को बाहर निकाल रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘पथनमथिट्टा, इडुक्की, अलप्पुझा, एर्णाकुलम और कोट्टयम में एनडीआरएफ की छह टीमें तैनात हैं। तिरूवनंतपुरम और कोट्टयम जिलों में सेना की दो टीम को तैनात करने का निर्देश दिया गया है। आपातकालीन स्थितियों में वायुसेना को तैयार रहने के लिए आग्रह किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह