लाइव न्यूज़ :

केरल रेल परियोजना : यूडीएफ ने किया प्रदर्शन, माकपा ने कहा- यह उसका चुनावी वादा

By भाषा | Updated: December 18, 2021 15:13 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 18 दिसंबर कांग्रेस नीत विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने शनिवार को पूरे राज्य में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की महत्वाकांक्षी सिल्वर लाइन रेल गलियारा परियोजना का विरोध किया।

विपक्षी गठबंधन ने आरोप लगाया है कि यह परियोजना ‘अवैज्ञानिक’ और ‘ अव्यावहारिक’ है, जबकि सत्तारूढ़ माकपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस परियोजना पर किसी भी कीमत पर आगे बढ़ेगी क्योंकि उसने अपने चुनाव घोषाण पत्र में इस परियोजना का वादा किया है।

परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन को तेज करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन ने एर्णाकुलम में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत की, जबकि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के सुधाकरण ने यहां सचिवालय के समक्ष मोर्चा खोला। यूडीएफ के विभिन्न नेताओं ने उन 10 जिलों के मुख्यालयों में प्रदर्शन किया, जहां से यह परियोजना गुजरेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन की महत्वाकांक्षी परियोजना, सिल्वर लाइन का उद्देश्य दक्षिणी जिले तिरुवनंतपुरम को सबसे उत्तरी कासरगोड से जोड़ने के लिये 529.45 किलोमीटर लंबा रेल कॉरिडोर स्थापित करना है, जिससे यात्रा का समय केवल चार घंटे रह जाएगा।

इस बीच, माकपा के राज्य सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन ने यूडीएफ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यहां तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक वर्ग भी इस परियोजना का समर्थन कर रहा है और सांसद शशि थरूर का बयान इसका सबूत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह