लाइव न्यूज़ :

स्कूल में सांप कांटने से बच्ची की मौत के बाद प्रदर्शन, प्रचार्य और उप प्रचार्य निलंबित

By भाषा | Updated: November 23, 2019 06:30 IST

राज्य शिक्षा विभाग ने वायनाड जिले के सुल्तान बाथरे स्थित राजकीय पेशेवर उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रचार्य एके करुणाकरन और उप प्रचार्य केके मोहन को निलंबित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे20 नवंबर को पांचवी कक्षा की छात्रा शेहला शरीन की सांप कांटने से मौत हो गई थी। स्कूल प्रशासन समय से इलाज नहीं मुहैया करा पाने की वजह से लोगों के निशाने पर आ गया।

कक्षा में सांप काटने से एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केरल सरकार ने शुक्रवार को स्कूल के प्रचार्य और उप प्रचार्य को निलंबित कर दिया है। इस बीच, सड़कों पर उतरे छात्रों ने कहा कि छात्रा को न्याय मिलने तक वे कक्षाओं में प्रवेश नहीं करेंगे। विभिन्न छात्र संगठनों ने भी कलपेट्टा स्थित जिला कलक्ट्रेट के सामने विरोध मार्च निकाला और बच्ची की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। राजधानी तिरुवनंतपुरम में भी प्रदर्शन हुआ।

राज्य शिक्षा विभाग ने वायनाड जिले के सुल्तान बाथरे स्थित राजकीय पेशेवर उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रचार्य एके करुणाकरन और उप प्रचार्य केके मोहन को निलंबित कर दिया। प्राथमिक जांच के बाद गुरुवार को कथित लापरहवाही के आरोप में शिजिल नामक शिक्षक को भी निलंबित किया गया था।

उल्लेखनीय है कि 20 नवंबर को पांचवी कक्षा की छात्रा शेहला शरीन की सांप कांटने से मौत हो गई थी। इसके बाद स्कूल प्रशासन समय से इलाज नहीं मुहैया करा पाने की वजह से लोगों के निशाने पर आ गया। बच्ची के पिता चार अस्पताल इलाज के लिए गए लेकिन जहर निरोधी दवा नहीं होने की वजह से उन्हें 90 किलोमीटर दूर कोझिकोड चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाने को कहा गया। शेहला के पिता ने कहा कि बच्ची की मौत चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचने से पहले ही हो गई।

इस बीच, शिक्षा विभाग के उप निदेशक ने स्कूल के अभिभावक-शिक्षक संघ को भी भंग कर दिया है। शिक्षा विभाग ने आदेश में कहा, ‘‘इस तथ्य पर विचार करने के बाद कि अधिकारी स्कूल परिसर को बच्चों के लिए सुरक्षित बनाने में नाकामयाब रहे, दो अधिकारियों प्रचार्य एके करुणकरन और उप प्रचार्य केके मोहन को तत्काल प्रभाव से जांच लंबित रहने तक निलंबित किया गया है।’’

टॅग्स :वायनाडकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया