लाइव न्यूज़ :

केरल : कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण कैदियों को मिलेगी राहत

By भाषा | Updated: May 6, 2021 13:12 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, छह मई केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि के मद्देनजर राज्य सरकार ने जेलों में भीड़ को कम करने के लिए कुछ खास कैदियों को दो सप्ताह के लिए पैरोल देने का फैसला लिया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत राज्य के मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक राज्यस्तरीय कार्यकारी समिति का गठन किया गया जिसने जेल एवं सुधार सेवा के महानिदेशक के अनुरोध के बाद यह फैसला लिया है।

केरल के गृह विभाग की ओर से जारी किए गए एक आदेश के मुताबिक जेल प्रशासन के महानिदेशक ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर जेलों में कैदियों के बीच संक्रमण फैलने के खतरे को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव रखा है जिससे जेलों में भीड़ को कम किया जा सके और कैदियों के बीच शारीरिक दूरी के नियम का पालन कराया जा सके।

समिति ने यह फैसला किया है कि जो कैदी पैरोल के लिए पात्र होंगे और जो कैदी पैरोल पर बाहर जाना चाहते हैं उन्हें यह सुविधा दी जायेगी।

केरल जेल सुधार सेवा प्रबंधन नियम 2014 के नियम के अंतर्गत आने वाले कैदियों को पैरोल की सुविधा नहीं दी जायेगी।

इस समय केरल के तीन केन्द्रीय कारागार समेत कुल 54 जेलों में छह हजार से अधिक कैदी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह