राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2026 05:54 IST2026-03-16T05:53:00+5:302026-03-16T05:54:26+5:30

निर्वाचन आयोग ने रविवार को यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के अलावा असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

kerala polls 2026 Shock Congress before Rajya Sabha elections Tejashwi Yadav leaves Rahul Gandhi and joins LDF in Kerala | राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

file photo

Highlightsपश्चिम बंगाल में खोई राजनीतिक पकड़ को वापस हासिल करने की चुनौती उनके सामने है।वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की तैयारी कर रहा है। 294 सदस्यीय विधानसभा में उसकी सीट की संख्या 2016 में मात्र तीन से बढ़कर 77 हो गई।

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी केरल विधानसभा चुनाव सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के हिस्से के रूप में लड़ेगी। एलडीएफ का मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) से है। पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव तिथियों की घोषणा ने वामपंथी दलों के लिए राजनीतिक रणभूमि तैयार कर दी है। केरल में अपने एकमात्र मजबूत गढ़ को बचाए रखने और पश्चिम बंगाल में खोई राजनीतिक पकड़ को वापस हासिल करने की चुनौती उनके सामने है।

जिससे ये चुनाव उनके लिए न केवल सत्ता की रक्षा बल्कि राजनीतिक पुनरुत्थान की कसौटी भी साबित होंगे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एम ए बेबी ने कहा कि वामपंथी दल संगठनात्मक और राजनीतिक रूप से चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं, खासकर केरल में जहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की तैयारी कर रहा है।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए बड़ी चुनौती, पश्चिम बंगाल में असली परीक्षा

पांच राज्यों की सत्ता की दौड़ में भाजपा के लिए चुनौती बड़ी है, लेकिन असली कसौटी पश्चिम बंगाल में है जहां पार्टी ममता बनर्जी की मजबूत तृणमूल मशीनरी से भिड़ने के लिए तैयार है। पश्चिम बंगाल विधानसभा के 2021 के चुनावों में भाजपा ने प्रमुख विपक्षी दल के रूप में अपनी पकड़ मजबूत की और 294 सदस्यीय विधानसभा में उसकी सीट की संख्या 2016 में मात्र तीन से बढ़कर 77 हो गई।

विधानसभा चुनावों में भाजपा को करना पड़ेगा हार का सामना : कांग्रेस

कांग्रेस ने रविवार को कहा कि वह चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाषा) को उसकी “जनविरोधी, विभाजनकारी और विनाशकारी राजनीति” के कारण व्यापक रूप से हार का सामना करना पड़ेगा।

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद कांग्रेस के महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस मतगणना की तारीख चार मई को ‘‘इतिहास रचेगी।’’ 

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने केंद्रीय जांच और सुरक्षा एजेंसियों को पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान काले धन, मादक पदार्थों और अन्य अवैध प्रलोभनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने और “सक्रिय” उपाय करने का निर्देश दिया है। निर्वाचन आयोग ने रविवार को यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के अलावा असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

Web Title: kerala polls 2026 Shock Congress before Rajya Sabha elections Tejashwi Yadav leaves Rahul Gandhi and joins LDF in Kerala

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे