केरल में कांग्रेस नहीं माकपा सरकार?, मणिशंकर अय्यर ने कहा- फिर से सीएम बनेंगे पिनराई विजयन?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2026 06:08 IST2026-02-15T21:31:17+5:302026-02-16T06:08:17+5:30

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई जब कांग्रेस केरल की सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है।

kerala polls 2026 CPIM government in Kerala, not Congress one Mani Shankar Aiyar asked will Pinarayi Vijayan becomeCM again | केरल में कांग्रेस नहीं माकपा सरकार?, मणिशंकर अय्यर ने कहा- फिर से सीएम बनेंगे पिनराई विजयन?

file photo

Highlightsआने वाले महीनों में यहां विधानसभा चुनाव होने हैं।केरल के निकायों के जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही।

तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने रविवार को भरोसा जताया कि माकपा नेता पिनराई विजयन केरल के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। अय्यर की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई जब कांग्रेसकेरल की सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है और आने वाले महीनों में यहां विधानसभा चुनाव होने हैं।

कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर के बयान से किनारा किया

कांग्रेस ने रविवार को मणिशंकर अय्यर के उस बयान से खुद को अलग कर लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि पिनराई विजयन केरल के मुख्यमंत्री के रूप में ‘‘बने रहेंगे।’’ कांग्रेस ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से इस अनुभवी नेता का पार्टी से कोई संबंध नहीं है और वह पूरी तरह से अपनी व्यक्तिगत क्षमता में बोलते और लिखते हैं।

केरल निकाय चुनावों में राजग की सफलता जन विश्वास का सशक्त प्रमाण: मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल में केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सफलता को जन विश्वास का सशक्त प्रमाण करार दिया और विश्वास जताया कि आगामी राज्य विधानसभा के चुनाव में यह गठबंधन जीत का परचम लहराएगा। मुख्यमंत्री यादव ने यह बात ‘भाजपा फॉर विकसित केरलम’ कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर आए केरल के निकायों के जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही।

Web Title: kerala polls 2026 CPIM government in Kerala, not Congress one Mani Shankar Aiyar asked will Pinarayi Vijayan becomeCM again

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे