लाइव न्यूज़ :

केरल राजनीतिक हत्याएं: सर्वदलीय बैठक के दौरान अलप्पुझा जिले में शांति बहाली का आह्वान

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:17 IST

Open in App

अलाप्पुझा, 21 दिसंबर भाजपा और एसडीपीआई के एक-एक कार्यकर्ता की हालिया हत्याओं के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा यहां बुलाई गई एक सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से हत्याओं की निंदा की गई और हर राजनीतिक दल से शांति बनाए रखने का आग्रह किया गया।

राज्य की पुलिस की ओर से कथित चूक पर विपक्ष की आलोचना के बीच सरकार ने कहा कि हत्याओं में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाएगा।''

बैठक में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया और इसकी अध्यक्षता मंत्री साजी चेरियन और जी.आर. अनिल ने की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक रमेश चेन्नीथला भी बैठक में मौजूद रहे।

चेरियन ने बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए संवाददाताओं से कहा कि जांच से किसी भी तरह से समझौता नहीं किया जाएगा और हत्यारों तथा साजिशकर्ताओं को न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।

मंत्री ने कहा, '' सर्वदलीय शांति बैठक ने सभी से शांति बनाए रखने का आग्रह किया। दोनों हत्याएं क्रूरता थी। राज्य सरकार उन सभी दोषियों को न्याय के कठघरे में खड़ा करेगी जो हत्याओं में लिप्त रहे और नृशंस हत्याओं के पीछे की साजिश रची। सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से हत्याओं की निंदा की गई।''

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सभी दलों की तरफ से संयुक्त प्रयास किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन