लाइव न्यूज़ :

केरल पुलिस ने स्थानीय निकाय चुनावों में उम्मीदवारों की छवि खराब करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: November 19, 2020 19:29 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 19 नवंबर केरल पुलिस ने स्थानीय निकाय चुनाव के उम्मीदवारों खासकर महिलाओं की सोशल मीडिया पर छवि खराब करने वालों को बृहस्पतिवार को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

आधिकारिक बयान के अनुसार राज्य के पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा ने इस संबंध में जिला पुलिस प्रमुखों को सख्त निर्देश दिए हैं।

यह निर्देश सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों की तस्वीरों के व्यापक दुरुपयोग के संदर्भ में दिया गया है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि ऐसे मामलों में की गई कार्रवाई की जानकारी जल्द से जल्द यहां पुलिस मुख्यालय में चुनाव प्रकोष्ठ को दी जाए।

कई महिला उम्मीदवारों के निजी फेसबुक और ऐसे अन्य सोशल मीडिया मंचों पर पोस्ट की गई तस्वीरों को हाल ही में आपत्तिजनक ‘कैप्शन’ के साथ विभिन्न प्लेटफार्मों पर व्यापक रूप से पोस्ट किया गया था।

केरल में अगले महीने स्थानीय निकाय चुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह