केरल पुलिस ने यातायात कर्मियों के लिए सौर छतरी का अनावरण किया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 21:33 IST2021-12-15T21:33:15+5:302021-12-15T21:33:15+5:30

Kerala Police unveils solar umbrella for traffic personnel | केरल पुलिस ने यातायात कर्मियों के लिए सौर छतरी का अनावरण किया

केरल पुलिस ने यातायात कर्मियों के लिए सौर छतरी का अनावरण किया

कोच्चि, 15 दिसंबर केरल पुलिस ने बुधवार को कोच्चि शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए 'सौर छतरी' परियोजना शुरू की।

कोच्चि शहर की पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या डोंगरे ने यहां पांच स्थानों पर लगाए जा रहे छाते का उद्घाटन किया। विशाल छतरी में लगा पंखा ऊपर लगे सौर पैनल से उत्पन्न बिजली से चलेगा। पुलिस विभाग जल्द ही इस परियोजना को अन्य स्थानों पर विस्तारित करने की योजना बना रहा है।

इस परियोजना की शुरुआत पुलिस ने कोच्चि इनरव्हील क्लब और गिरिधर आई इंस्टीट्यूट के साथ संयुक्त रूप से की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kerala Police unveils solar umbrella for traffic personnel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे