लाइव न्यूज़ :

केरल पुलिस की अपराध शाखा ने चुनाव रिश्वत मामले में भाजपा नेता सुरेंद्रन से पूछताछ की

By भाषा | Updated: September 16, 2021 16:35 IST

Open in App

कासरगोड (केरल), 16 सितंबर केरल पुलिस की अपराध शाखा ने एक मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन से बृहस्पतिवार को पूछताछ की। उन पर आरोप है कि उन्होंने खुद से मिलते-जुलते नाम वाले एक प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को पिछले राज्य विधानसभा चुनाव में मंजेश्वरम सीट से नाम वापस लेने के लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी।

यहां एक अतिथिगृह में एक घंटा से अधिक समय तक हुई पूछताछ के बाद सुरेंद्रन ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि उनके खिलाफ मामला राजनीति से प्रेरित है, लेकिन उन्होंने जांच में सहयोग किया क्योंकि वह कानून का सम्मान करते हैं।

जिले की मंजेश्वरम सीट से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सुंदरा ने 22 मार्च को अपना नाम चुनाव से वापस ले लिया तथा इस तरह चुनाव में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की राह को सुगम कर दिया था। हालांकि, सुरेंद्रन चुनाव हार गये।

सुंदरा ने बाद में खुलासा किया था कि उनके नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भाजपा कार्यकर्ता उनके पास आए थे और नाम वापस लेने को कहा था। सुदंरा ने दावा किया, ‘‘उन्होंने मुझे नकद राशि दी थी।’’ उन्होंने यह भी आरेाप लगाया था कि उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं ने धमकी दी।

सुंदरा के खुलासे के बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) उम्मीदवार वी वी रमेशन ने कासरगोड जिला पुलिस अधीक्षक का रुख कर इस खुलासे से जुड़े विषयों में एक मामला दर्ज करने की मांग की थी। वह 2021 के चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे।

सुंदरा का बयान दर्ज करने के बाद मामला दर्ज किया गया था। बाद में मामला अपराध शाखा को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू