लाइव न्यूज़ :

केरल पुलिस प्रमुख ने दहेज उत्पीड़न के खिलाफ अभियान की शुरुआत की

By भाषा | Updated: July 14, 2021 23:56 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 जुलाई केरल के पुलिस प्रमुख अनिल कांत ने महिलाओं पर होने वाले दहेज उत्पीड़न के खिलाफ बुधवार को पुलिस अभियान की शुरुआत की।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, सोशल मीडिया पर 'दहेज को ना कहें' टैगलाइन के तहत शुरू किए गए अभियान के अंतर्गत राज्य भर में नारा लेखन प्रतियोगिताओं और वाहन रैलियों का आयोजन किया गया।

गौरतलब है कि दहेज हत्या की कई घटनाओं ने केरल को झकझोर कर रख दिया और इस खतरे पर एक जोरदार बहस शुरू होने के कुछ दिनों बाद यह अभियान शुरू हुआ है।

इससे पहले दिन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सामाजिक जागरूकता पैदा करने और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को समाप्त करने के लिए उपवास रखा था।

कांत ने यह भी कहा कि सामाजिक रूप से जिम्मेदार संगठनों के सहयोग से कार्यक्रम चलाए जाएंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने अभियान पर एक पोस्टर भी जारी किया।

पुलिस प्रमुख ने यह भी कहा कि उन्होंने जिला पुलिस प्रमुखों को घरेलू हिंसा सहित महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा के संबंध में कोई शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो