लाइव न्यूज़ :

केरल पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

By भाषा | Updated: July 27, 2021 20:33 IST

Open in App

कोच्चि, 27 जुलाई केरल के आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) और एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस ने मंगलवार को एक संयुक्त अभियान में इलांजी गांव में नकली नोट छापने और उन्हें चलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के सदस्य माने जा रहे दो और लोगों की तलाश को लेकर जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि 500-500 रुपये के 1,510 नकली नोट जब्त किए गए, जिनकी कीमत 7.5 लाख रुपये से ज्यादा है।

वहीं छापेमारी के दौरान नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन, कागज और स्याही समेत अन्य सामग्रियां जब्त की गई। कूथाट्टूकुलम पुलिस सीमा क्षेत्र के इलांजी गाँव में एक मकान पर एटीएस और पुलिस ने छापेमारी की।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने संबंधित घर को किराये पर लिया था और यहां कथित तौर पर नकली नोट छापने का काम चल रहा था और इसे कथित तौर पर एक कार्यक्रम प्रबंधन कंपनी चलाने के लिए उन्होंने लिया था। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपी राज्य के अलग-अलग हिस्सों के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित