लाइव न्यूज़ :

केरल पुलिस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मतदाता सूची डेटा के ‘लीक’ की जांच शुरू की

By भाषा | Updated: July 3, 2021 21:26 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, तीन जुलाई केरल पुलिस की अपराध शाखा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय द्वारा उस शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की है जिसमें मतदाता सूची डेटा के लीक होने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत सीईओ कार्यालय द्वारा दर्ज कराई गई थी जिसमें आरोप लगाया गया है कि कार्यालय में कंप्यूटर "हैक" करके मतदाताओं का डेटा लीक किया गया।

छह अप्रैल के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रमेश चेन्निथला ने एक वेबसाइट के जरिये 31 मार्च को 4.3 लाख मतदाताओं का विवरण जारी किया था जिनके नाम मतदाता सूची में कथित तौर पर कई बार आए थे।

सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ सूत्र ने शनिवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है क्योंकि हमें संदेह है कि हमारा कंप्यूटर हैक हो गया था और डेटा लीक हो गया था। ऐसा लगता है कि किसी ने केल्ट्रॉन कर्मचारियों द्वारा उपयोग किए गए कंप्यूटर से डेटा लीक करने में मदद की थी, जिन्हें चुनाव के दौरान सीईओ कार्यालय में नियुक्त किया गया था।’’

केल्ट्रोन ने आयोग की डेटा प्रबंधन और सुरक्षा में सहायता की थी।

सत्तारूढ़ माकपा ने एक अप्रैल को चेन्निथला पर केरल के मतदाताओं की व्यक्तिगत जानकरी एक विदेशी वेबसाइट को "लीक" करने का आरोप लगाया था।

इस बीच, चेन्नीथला ने कहा कि ‘‘मतदाता सूची में गलतियों को इंगित करने’’ के लिए प्राथमिकी दर्ज करना देश के लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ है।

चेन्निथला ने एक बयान में कहा, ‘‘चुनाव आयोग दोहराव वाले वोटों और फर्जी मतदाताओं को हटाने के बजाय उन लोगों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है जिन्होंने सच सामने रखा था।’’

अपराध शाखा ने आईटी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों को लागू करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।

माकपा ने आरोप लगाया था कि मतदाताओं की व्यक्तिगत जानकारी का भी विश्लेषण किया गया और वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र