लाइव न्यूज़ :

बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री साझा करने वाले 28 लोगों को केरल पुलिस ने पकड़ा

By भाषा | Updated: June 7, 2021 18:44 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, सात जून बाल यौन शोषण अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए केरल पुलिस ने राज्य भर से 28 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री देखने और साझा करने में शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से बहुत से लोग आईटी पेशेवर हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री साझा करने वालों का पता लगाने के लिए ‘ऑपरेशन पी-हंट’ नामक अभियान चलाया गया था और आरोपियों के विरुद्ध कुल 370 मामले दर्ज किए गए हैं।

साइबर डोम नोडल अधिकारी एडीजीपी मनोज अब्राहम ने कहा कि राज्य में एक साथ 477 स्थानों पर तलाशी ली गई थी। उन्होंने कहा, “पुलिस प्रमुखों के नेतृत्व में पुलिस के 310 सदस्यीय एक दल ने रविवार सुबह तलाशी शुरू की। छापे के दौरान कुल 429 उपकरण जब्त किए गए जिनमें लैपटॉप, मेमोरी कार्ड, मोबाइल फोन हार्ड डिस्क और कम्प्यूटर शामिल हैं।”

अब्राहम ने कहा कि बरामद किए गए उपकरण बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री जमा करने के लिए इस्तेमाल में लाए जाते थे। उन्होंने कहा कि पकड़े गए बहुत से आरोपी आईटी क्षेत्र में ऊंचे पदों पर काम करने वाले पेशेवर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है