लाइव न्यूज़ :

Kerala Plane Crash: कोझिकोड हवाई अड्डे और हवाई पट्टी को कभी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया था सबसे खूबसूरत

By भाषा | Updated: August 8, 2020 14:57 IST

केरल में जिस कोझिकोड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को विमान हादसा हुआ, उसे कभी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ही देश के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में शुमार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को चार साल पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया था बेहद खूबसूरतएयरलाइन ने 26 अगस्त, 2016 को देश के सबसे खूबसूरत रनवे और हवाईअड्डों पर ब्लॉग में किया था इसका जिक्र

Kerala Plane Crash: चार साल पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को देश के ‘सबसे खूबसूरत हवाईअड्डे और हवाईपट्टी’ की सूची में शामिल किया था। शुक्रवार को बजट एयरलाइन का बोइंग 737 विमान इसी हवाईअड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 18 लोग मारे गए।

जानकार बताते हैं कि ‘टेबलटॉप’ रनवे (उभरे स्थल की हवाई पट्टी) पर विमान उतारना पायलटों के लिए चुनौती रहा है। वहां जरा सी गलती नहीं हानी चाहिए। एयरलाइन ने 26 अगस्त, 2016 को देश के सबसे खूबसूरत रनवे और हवाईअड्डों पर ब्लॉग लिखा था।

इसमें कहा गया था कि उड़ान का आनंद उस समय और बढ़ जाता है जबकि आपका स्वागत काफी खूबसूरत दृश्यों से होता है। यह आपको सपनों का स्थान है। काफी खूबसूरत स्थानों पर स्थित हवाईअड्डों तथा रनवे की सूची में एयरलाइन ने कोझिकोड हवाईअड्डे का भी उल्लेख किया था। कोझिकोड को कालीकट भी कहा जाता है।

एयरलाइन की वेबसाइट पर लिखे ब्लॉग पोस्ट में कहा गया था, ‘कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, जिसे करीपुर हवाईअड्डा भी कहा जाता है, एक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है जो केरल के कोझिकोड और मल्लापुरम शहरों को सेवाएं प्रदान करता है। यह मल्लापुरम से करीब 25 किलोमीटर और कोझिकोड से करीब 28 किलोमीटर दूर करीपुर में स्थित है।’ 

ब्लॉग मेूं कहा गया था, ‘यह देश के टेबलटॉप रनवे वाले तीन हवाईअड्डों में से है। पहाड़ी क्षेत्र में स्थित यह हवाईअड्डा पायलटों के लिए चुनौती है।’ इस ब्लॉग में जिन अन्य हवाईअड्डों का जिक्र किया गया है उनमें मिजोरम, लक्षद्वीप, लेह और शिमला शामिल हैं।

टॅग्स :एयर इंडियाकेरलविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?