लाइव न्यूज़ :

Kerala Plane Crash: विमान हादसे में को-पायलट अखिलेश कुमार की हुई मौत, 10 दिन बाद ही पत्नी की होनी है डिलीवरी

By धीरज पाल | Updated: August 8, 2020 17:13 IST

केरल में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी दो दर्जन से अधिक लोगों का अस्पताल में इलाज हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल विमान हादसे में पायलट व को पायलट दोनों लोगों की मौत हो गई है। को-पायलट अखिलेश कुमार की मौत की खबर से न केवल उनके परिवार में मातम छाया हुआ है।को-पायलट अखिलेश कुमार की पत्नी गर्भवती हैं, ऐसे में अखिलेश की मौत की खबर उनके लिए किसी भयानक आपदा जैसा है।

नई दिल्ली: केरल के कोझिकोड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 7 अगस्त यानी शुक्रवार की रात भीषण विमान हादसे में मुख्य पायलट और सह-पायलट समते 18 लोगों की मौत हो गई। एयर इंडिया की इस विमान में 10 नवजात समेत 184 यात्री, जिनमें दो पायलट और चालक दल के चार सदस्य मौजूद थे।

ये हादसा तब हुआ जब दुबई से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट लैंडिंग के समय हवाईपट्टी से फिसल गई। इस हादसे में को-पायलट अखिलेश कुमार की मौत की खबर से न केवल उनके परिवार में मातम छाया हुआ है बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

पायलट अखिलेश कुमार वही शख्स हैं जिनका 8 मई, 2020 कोझीकोड एयरपोर्ट पर नायक के तौर पर जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया गया था।

को-पायलट अखिलेश के घरवाले (एएनआई फोटो)

वह एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान चालक दल के हिस्सा थे जो वंदे भारत मिशन के तहत दुबई में कई फंसे भारतीयों को अपने वतन वापस लाने गये थे। लेकिन तीन महीने बाद यानि 7 अगस्त को हुए विमान हादसे से अखिलेश कुमार की मौत हो गई और और अखिलेश अपने पीछे अपनी गर्भवती पत्नी को छोड़ गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 32 साल के अखिलेश कुमार की पत्नी मेघा गर्भवती हैं और 10 दिन बाद उनकी डिलीवरी होनी है। अखिलेश कुमार उत्तर प्रदेश के मथुरा रहने वाले हैं।

अखिलेश की शादी दिसंबर साल 2017  में हुई थी। लेकिन उनके घर में खुशी की खबर से पहले ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अखिलेश के घर में उनकी पत्नी के सिवाय उनके दो छोटे भाई, एक बहन और उनके माता-पिता  हैं। लॉकडाउन से पहले अखिलेश ने एक बार मथुरा का दौरा किया था।

अखिलेश ने 2017 में एयर इंडिया के साथ उड़ान शुरू की। वह मई में कोझीकोड-दुबई-कोझिकोड से एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान के पहले अधिकारी थे, जो वंदे भारत मिशन के पहले चरण का हिस्सा थे।

केरल विमान हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच चल रही है। वहीं, इस हादसे की एक बड़ी वजह बारिश को भी माना जा रहा है, जिसके कारण हवाई जहाज हवाई पट्टी पर फिसलते हुए बहुत दूर तक चला गया। इसी बीच नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने घटना स्थल का मुआयना किया और हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार के लोगों को सहायता राशि के तौर पर 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

टॅग्स :केरलएयर इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं