लाइव न्यूज़ :

केरल : ईंधन मूल्य वृद्धि पर विरोध जताने के लिए विपक्षी विधायक साइकिल से विधानसभा पहुंचे

By भाषा | Updated: November 8, 2021 15:24 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, आठ नवंबर केरल में पेट्रोल और डीजल पर कर नहीं हटाने के राज्य सरकार के रुख के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विपक्षी पार्टी के एक विधायक सोमवार को साइकिल से विधानसभा पहुंचे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कोवलम सीट से विधायक एम विंसेंट जब साइकिल से विधानसभा परिसर पहुंचे तो आसपास से गुजर रहे लोगों और सदन के कर्मचारियों के लिए वह आकर्षण का केंद्र हो गए। उन्होंने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के राज्य व्यापी ‘चक्का जाम’ प्रदर्शन के प्रति एकजुटता दिखाते हुए विरोध का यह तरीका चुना। विधायक ने परिसर में अपने ‘वाहन’ को एक लग्जरी कार के नजदीक, पार्किंग में खड़ा किया।

विंसेंट ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल पर कर न घटा कर, आम लोगों को लूट रही है।

इसी बीच कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ईंधन मूल्य वृद्धि के विरोध में सुबह जिला मुख्यालयों में 15 मिनट का ‘‘चक्का जाम’’ प्रदर्शन किया। केपीसीसी प्रमुख के सुधाकरन ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि विरोध प्रदर्शन इस तरह होगा कि इससे यातायात बाधित नहीं होगा और न ही आम लोगों को दिक्कत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों